

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। शाम ढलते ही होली के मौसम के संग संगति, राग, रंग, गुलाल का माहौल वाटिका के वातावरण में छा गया था। देर शाम हवाओं में वसंती गंध बिखर चुकी थी। महिलाओं और पुरुषों के ललाट पर तिलक और गालों पर गुलाल लग चुके थे।
उधर, मंच पर ताल-छंद से लयबद्ध गीत का म्यूजिक-ट्रैक बज रहा था और संगीत के साथ गायिका मनजीत चंद्र के मधुर आवाज ने श्रोताओं को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया । गायक संजय श्रीवास्तव का बुलंद स्वर अपने प्रभाव के साथ मस्त माहौल में तैर रहा था। पिंटू दिलवाले, विभूति कुमार, विवेक पाठक, और नरेंद्र सिंह ने भी अपने स्वर-गान का जलवा-ए-रंग बिखेरा।

मौका था शहर के नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का। डेहरी-डालमियानगर के हर उम्र कायस्थ महिला-पुरुषों ने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक ट्रस्टी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा के नेतृत्व में पारिवारिक होली मिलन के कार्यक्रम में उल्लास-उमंग के साथ हिस्सा लिया। साथ में डेहरी-डालमियानगर के मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अबीर लगाकर होली की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सासाराम स्थित ताराचंडी के स्वामी अंजनेशानंद सरस्वती ने कहा कि रंग और उत्साह के पर्व के साथी हमारे समृद्धि संस्कृति विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के माहौल में मनाए जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनता है।

पारिवारिक होली मिलन के इस कार्यक्रम सभी चित्रांशों ने जहां रंग और गुलाल उड़ाइ वहीं होली पर बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाया। धन्यवाद ज्ञापन चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. उदय कुमार सिन्हा (वरिष्ठ मनोचिकित्सक) ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए किया।
मौके पर कोषाध्यक्ष राजीव रंजन (सनबीम स्कूल), कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा, सचिव बरमेश्वरनाथ (पूर्व वार्ड पार्षद), उपाध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा, प्रो. रणधीर सिन्हा, संयुक्त सचिव आलोक श्रीवास्तव (अभियंता), सगंठन सचिव ओमप्रकाश कमल (अधिवक्ता), उप-कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार अटल, उप-सचिव सुनील सिन्हा, कार्यकारी सदस्य अमित वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा के साथ निशांत राज (प्रबंध संपादक, सोनमाटी), मनीष कुमार वर्मा, सोनू श्रीवास्तव, पुनीत पलक के साथ

महिलाओं में प्राचार्य अनुभा सिन्हा (सनबीम स्कूल), रत्ना सिन्हा, अधिवक्ता अनीशा अनुराधा, राजकुमारी देवी, प्रभा सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, विभा सिन्हा, श्वेतमा सिन्हा, पिंकी सिन्हा, सुजाता सिन्हा के साथ सासाराम से सीपू श्रीवास्तव, रजनीश वर्मा व चित्रांश परिवार मौजूद थे। बरमेश्वरनाथ काली बाबू के साथ श्रवणकुमार अटल और ओमप्रकाश कमल ने होली मिलन समारोह का संयोजन किया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)