डॉ. अनुप दास ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के उपमहानिदेशक से भेंट की, आईसीएआर-आरसीईआर की गतिविधियों से कराया अवगत

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कृषि अनुसंधान भवन, नई दिल्ली में डॉ. ए.के. नायक, उपमहानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रभाग) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. दास ने संस्थान तथा इसके अधीनस्थ केंद्रों द्वारा चलाई जा रही प्रगतिशील परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने आईएआरआई पटना हब के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं संस्थान के अन्य कार्यकलापों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित धान, सब्जियों और फलों की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से बताया, जो किसानों को उच्च उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए भी संस्थान ने नवीनतम तकनीकों का विकास किया है, जिनका उद्देश्य सतत कृषि विकास को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। साथ ही, उन्होंने बताया कि यह संस्थान पूर्वी भारत के कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवीन शोध परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ. ए.के. नायक ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक गहन अनुसंधान तथा किसान हितैषी तकनीकों के विकास पर बल दिया। उन्होंने भविष्य में संस्थान द्वारा कृषि के विविध पहलुओं पर केंद्रित बहुआयामी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी व्यक्त की। इस भेंटवार्ता में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पनायक तथा सहायक रश्मि कांत भी डॉ. दास के साथ उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच