स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

सासाराम (रोहतास)। उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल ‘स्टार्टअप बिहार’ के तहत शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम के स्टार्टअप सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ का आयोजन किया गया। ‘स्थानीय नवाचार से बाजार के अवसरों तक’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने, सीड फंडिंग, डिजिटल मार्केटिंग और उत्पादों के बाजार विस्तार की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बिहार के सभी 38 जिलों के 47 स्टार्टअप सेल में एक साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, उभरते उद्यमियों और रोहतास जिले के स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकसित नवाचारों को व्यावसायिक स्वरूप देना और युवाओं को बाजार की संभावनाओं से जोड़ना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी नवाचार की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब वह प्रयोगशाला से निकलकर बाजार और आम उपभोक्ताओं तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय नवाचार, तकनीक और उद्यमिताl के माध्यम से रोजगार सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि जिला उद्योग केंद्र, रोहतास के महाप्रबंधक आशीष रंजन और प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार ने उद्योग विभाग की योजनाओं, औद्योगिक नीतियों और नए उद्यमियों के लिए उपलब्ध सरकारी प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपने नवाचारों को व्यावसायिक उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित किया।

स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज शैलेश सौरभ ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की रचनात्मक सोच और नवाचार को व्यावसायिक सफलता में बदलने का मंच है। उन्होंने बाजार की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने पर जोर दिया।

स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार दुबे ने ‘स्टार्टअप बिहार’ की नीतियों, 10 लाख रुपये तक की सीड फंडिंग, मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच बनाने के लिए उपलब्ध सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का स्टार्टअप सेल नवाचारी युवाओं को ब्रांडिंग, मार्गदर्शन और बाजार विस्तार में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑफलाइन सत्र में मुख्य वक्ता दीपक ने बाजार की चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने, सीधे उपभोक्ताओं तक बिक्री (डी2सी मॉडल), ग्राहक विश्वास विकसित करने और कम लागत में प्रभावी विपणन रणनीति तैयार करने के तरीके बताए।

ऑनलाइन सत्र में राज्यस्तरीय विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने डिजिटल कारोबार के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। इसमें डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांड निर्माण, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ), परफॉर्मेंस मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और भुगतान व्यवस्था जैसे विषय शामिल रहे। प्रतिभागियों को अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो और ओएनडीसी जैसे डिजिटल मंचों पर विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण और कैटलॉग प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रत्येक स्टार्टअप और छात्र समूह को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए कम से कम तीन ठोस प्राथमिकताओं के साथ बाजार तक पहुंच की कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक, प्रखर सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, उभरते उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को जिले में उद्यमिता की संस्कृति विकसित करने तथा स्थानीय नवाचारों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्देशों के आलोक में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण…

    Share

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    डेहरी-ऑन-सोन ( रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक समारोह ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार को संपन्न हुआ। 26 से 29…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग