30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कलाकारी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 30 टन बालू से पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची और 20 फीट लंबी विशाल रेत कलाकृति तैयार की। इस कलाकृति के माध्यम से बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सुशासन दिवस के उद्घाटन अवसर पर जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने सबसे पहले इस विशाल कलाकृति का अवलोकन किया। रेत पर उकेरी गई अपनी प्रतिमा और बिहार के विकास कार्यों को दर्शाते चित्रों को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कलाकार मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे बिहार में अपने सैंड आर्ट के माध्यम से सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करते रहते हैं। उन्होंने कलाकार को बधाई देते हुए इसी तरह बेहतर काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी इस कलाकृति की सराहना की। उन्होंने नीतीश कुमार को रेत पर उकेरी गई उनकी विशाल प्रतिमा और बिहार के विकास कार्यों को दर्शाते चित्रों के बारे में बताया।

वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी कलाकृति देखने पहुंचे। अपने पिता नीतीश कुमार की विशाल रेत प्रतिमा देखकर वे अभिभूत नजर आए। उन्होंने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाई और हाथ मिलाकर उनकी कला के लिए धन्यवाद दिया।

बिहार के नक्शे में उकेरी विकास योजनाओं की तस्वीर

इस सैंड आर्ट की खासियत बिहार के नक्शे को रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत करना रहा। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल बिहार, नल-जल योजना, बिजली और साइकिल योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं को दर्शाया गया है। कलाकृति पर ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’ और ‘नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष’ जैसे संदेश भी अंकित किए गए हैं। पूरी रचना बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतीकात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है।

12 घंटे के परिश्रम से तैयार हुई विशाल कलाकृति

मीडिया से बातचीत में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशाल कलाकृति को तैयार करने में लगभग 12 घंटे का कठिन परिश्रम लगा। इसके निर्माण में करीब 30 टन बालू का इस्तेमाल किया गया है। इसकी लंबाई 20 फीट और ऊंचाई 10 फीट है। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आम लोगों तक पहुंचाना इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य है।

बिहार के विकास को समर्पित यह विशाल रेत कलाकृति पटना स्थित जदयू कार्यालय परिसर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार सहित जदयू के वरिष्ठ नेताओं और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सराहना ने कलाकार मधुरेंद्र कुमार की इस रचनात्मक प्रस्तुति को विशेष पहचान दी है।

Share
  • Related Posts

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    ♦️ सुधा के मखाना खीर और रबड़ी उत्पाद लॉन्च, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से तीन पशुपालक सम्मानित पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस…

    Share

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    सासाराम (रोहतास)। उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल ‘स्टार्टअप बिहार’ के तहत शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम के स्टार्टअप सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त