बीएड कॉलेज प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस, लिया निरोग रहने का संकल्प

दाउदनगर (औरंगाबाद) -कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार के मार्गदर्शन में मनाया गया।  2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। यह थीम मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य के बीच संबंध को दर्शाती है। यह भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा से जुड़ी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने योग साधना की। सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन सहित अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी किए।

पंकज कुमार ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का स्थान बहुत ऊंचा है। यह महज व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है।  इन योगासनों के दौरान लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया।मौके पर रामचंद्र यादव, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, संजय शर्मा, विकास कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार सहित बीएड- डीएलएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : 👉🏻 अरुण दिव्यांश की कविता: योग

इसे भी पढ़े : 👉🏻 विनय भूषण पाणिग्राही की कविता: काल

इसे भी पढ़े : 👉🏻 नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

Share
  • Related Posts

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आजादी के करीब डेढ़ दशक बाद ही परिवारवाद को लेकर सवाल उठने लगे थे, जब इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के बाद कांग्रेस में प्रभावी बनने…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    पूर्वी चंपारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड के मणिछपरा गांव में किसानों के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन…

    Share

    One thought on “बीएड कॉलेज प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस, लिया निरोग रहने का संकल्प

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित