जे. आर.एस इंटरनेशनल स्कूल के सचिव डॉ. रवि प्रकाश को शिक्षा के उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्राइवेट स्कूल सम्मेलन का भव्य आयोजन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक निजी होटल में किया गया था। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से निजी स्कूलों के निदेशकों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इसी क्रम में रोहतास के डेहरी स्थित जे.आर.एस इंटरनेशनल स्कूल के सचिव डॉ. रवि प्रकाश को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक उत्थान में विशेष योगदान के लिए लीडरशिप अवार्ड 2025 से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान आईजी विकास वैभव व अध्यक्ष शमायल अहमद द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के प्रमुख उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के स्तर मेंसुधार, नीति-निर्माण में भागीदारी और ग्रामीण शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देना रहा। सम्मान मिलने पर डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि यह पुरस्कार उनके स्कूल, शिक्षकगण व अभिभावकों के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

  • निशांत राज

इसे भी पढ़े : 👉🏻 बीएड कॉलेज प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस, किया गया जागरूक 

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम