श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : दो दिनों मनाया जायेगा जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिनों 16 और 17 अगस्त को मनायी जाएगी। उदयकालिक अष्टमी की प्रधानता मानते हुए मुख्य आयोजन 16 अगस्त (शनिवार) की रात को होगा, जिसमें अर्धरात्रि 11:17 बजे चन्द्रोदय के बाद भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव संपन्न होगा। हालांकि, रोहिणी नक्षत्र की प्रधानता मानने वाले वैष्णव भक्त 17 अगस्त (रविवार) को जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव मनायेंगे।

शास्त्री जी के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र के द्वितीय चरण में हुआ था और कुलगुरु गर्गाचार्य ने उनका गुप्त नाम वासुदेव रखा था। ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर डोल रखकर सामूहिक जयन्ती मनाने की परंपरा है।


भक्तजन उपवास रखकर सन्ध्या में खीरे को दो भाग में काटकर उसमें शालग्राम या लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करते हैं और मौली से बाँधकर देवस्थल में रखते हैं। पूजा सामग्री में सिंघाड़ा आटे का हलवा, पञ्चमेवा, पंजरी, नाशपाती, माखन-मिश्री, पञ्चामृत, तुलसी दल एवं पुष्प शामिल होते हैं।

रात 12 बजे खीरे से भगवान को निकालकर पञ्चामृत स्नान कराया जाता है, लोहे की चाकू से पीतल की थाली बजाकर जन्मोत्सव की घोषणा की जाती है, बाल गोपाल को पलने में झुलाकर महा आरती व सोहर गीत गाये जाते हैं।


यह उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन भी है।

“नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की… गऊअन चराने आये, जय हो गोपाल की…”

Share
  • Related Posts

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष…

    Share

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    सासाराम (रोहतास)। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से रोहतास जिले के चौखंडा चितौली निवासी तेज प्रताप सिंह को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ