2028 तक पटना से सासाराम की दूरी होगी सिर्फ 2 घंटे की

बिहार को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पटना से भोजपुर होते हुए सासाराम तक 120 किलोमीटर लंबे फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे का निर्माण ओमान की गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी। दरभंगा के बाद यह राज्य का दूसरा एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे होगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रोजेक्ट के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। अब केवल फाइनेंशियल क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि एक से दो महीने में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

  • लंबाई: 120 किलोमीटर
  • दो चरणों में निर्माण: पहला चरण – पटना से भोजपुर (46 किमी) दूसरा चरण – आरा से सासाराम (74 किमी)
  • लक्ष्य: वर्ष 2028 तक प्रोजेक्ट पूरा करना
  • सफर का समय: पटना से सासाराम की दूरी 4 घंटे से घटकर केवल 2 घंटे में तय होगी

इस फोरलेन सड़क के बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा। अरवल जिले तक आना-जाना आसान होगा, वहीं जीटी रोड से कनेक्टिविटी के कारण पटना से बनारस और उससे आगे तक का सफर भी सुविधाजनक हो जाएगा। पीरो, नौबतपुर, अरवल, सहार, हसन बाजार, संझौली और नोखा जैसे इलाकों के लोगों के लिए यह हाइवे जीवनरेखा साबित होगा।

यह ग्रीनफील्ड हाइवे कई नेशनल हाइवे (NH-19, NH-319, NH-922, NH-131G, NH-120) और स्टेट हाइवे (SH-12, SH-102, SH-2, SH-81) को जोड़ेगा। एक्सेस कंट्रोल्ड डिजाइन होने के कारण इसमें सीमित प्रवेश और निकास होंगे, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होगी। परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों के समय व ईंधन दोनों की बचत होगी।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं