“सम्मान और अधिकार” की मांग के साथ डेहरी में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुरूप विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन बुधवार को शहर के जननायक कर्पूरी चौक (थाना चौक) के पास समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अमर क्रांतिकारी बालक खुदीराम बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।


समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय दिव्यांग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शंकर मोहिंता ने की। उन्होंने सरकार से दस से अधिक महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1100 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने, सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, लंबित पेंशन चालू कराने और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के पूर्ण क्रियान्वयन की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।


उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालयों की उदासीनता से दिव्यांगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी आवास योजनाओं में दिव्यांगों को प्राथमिकता देने, रोजगार में अवसर सुनिश्चित करने तथा रेल और हवाई यात्रा में सीट आरक्षण व किराया रियायत की भी मांग की गई। इसके साथ ही स्थानीय निकाय सहित सभी चुनावों में दिव्यांगजन को आरक्षण देने तथा नियमित कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की अपील की गई।
मोर्चा के उपाध्यक्ष मंज़र खान ने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित निर्णय नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष मंटू निषाद और नगर सचिव संतोष यादव ने दिव्यांग जनों की समस्याओं और प्रशासनिक सहयोग की जरूरत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
समारोह में स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह के प्रतिनिधि सौरभ सिंह, समाजसेवी ग़ुलाम कुंदनम, गोविंद कुमार, दिव्यांग संघ से संतोष यादव, रियायत अली उर्फ़ नन्हे, राजू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी