ऊर्जा संरक्षण दिवस पर 42 बिहार बटालियन एनसीसी का जन जागरूकता अभियान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 42 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), सासाराम के तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में नारायण वर्ल्ड स्कूल तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया और विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह जागरूकता अभियान 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम के कमान अधिकारी कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक के निर्देशन एवं नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अभियान के दौरान एक सौ से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया तथा जागरूकता मार्च निकालकर आम लोगों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया।

प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का इस वर्ष का थीम “यूज ग्रीन हाइड्रोजन” निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारत सरकार वर्ष 2023 से सतत ऊर्जा स्रोतों के विकास, उत्पादन एवं भंडारण की तकनीकों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित कर सरकार ने वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉन्फ्रेंस प्रेजेंटेशन तथा रील्स निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिससे युवाओं में रचनात्मकता के साथ ऊर्जा संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ। इस आयोजन की रूपरेखा एवं कार्ययोजना तैयार करने में विश्वविद्यालय के एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय तथा नारायण वर्ल्ड स्कूल के सीटीओ अभिषेक कुमार का सराहनीय समन्वय रहा।

इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के डॉ. विशाल कुमार, विश्वविद्यालय के एनएसएस इंचार्ज वेदांत प्रजापति तथा एनसीसी इंस्ट्रक्टर रौशन सिंह ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…

    Share

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    सासाराम (रोहतास)। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी कई योजनाओं के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी