वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली का सासाराम में भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक वीर बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली बिहार के दूसरे पड़ाव पर सासाराम पहुंची। इस अवसर पर एनसीसी की 42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम में कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार एवं बटालियन परिवार द्वारा रैली का भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

यह साइक्लोथन रैली रांची से प्रारंभ होकर लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नई दिल्ली तक जाएगी। रैली औरंगाबाद से प्रस्थान कर सोन ब्रिज डेहरी को पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते आगे बढ़ी। इसके पश्चात ताराचंडी धाम, मोरसराय तथा पुरानी जीटी रोड के माध्यम से बेदा होते हुए एनसीसी बटालियन सासाराम पहुंची।

रैली के मार्ग में जगह-जगह लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े नागरिकों ने तालियों और जयघोष के साथ एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। यह दृश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना।बताया गया कि यह साइक्लोथन रैली बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी। प्रत्येक पड़ाव पर स्वागत कार्यक्रम, जनसंवाद तथा युवाओं को प्रेरित करने वाले आयोजन किए जाएंगे, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक चेतना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।रैली का भव्य समापन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के रूप में होगा, जहां पीएम एनसीसी रैली के दौरान देशभर से आए एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति में इसका समापन किया जाएगा। यह आयोजन वीर बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय मंच से देशवासियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

सासाराम में रैली का स्वागत न केवल जिले के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि इसने यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि देश का युवा वर्ग इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है।

Share
  • Related Posts

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    सासाराम (रोहतास)। शाहाबाद प्रक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी अभियान के तहत इस वर्ष शाहाबाद महोत्सव का आयोजन…

    Share

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    सासाराम/डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के साथ रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है।…

    Share

    One thought on “वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन रैली का सासाराम में भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार