सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने ध्वनि रथ को दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों के पालन की अपील

सासाराम (रोहतास) – कार्यालय प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय, रोहतास परिसर से सड़क सुरक्षा ध्वनि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ध्वनि रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के प्रति जागरूक करेगा।

जिला पदाधिकारी महोदया ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। इस अवधि में जिलेभर में विभिन्न तिथियों पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार अभियान एवं जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। ध्वनि रथ के माध्यम से विशेष रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नशे में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं, ऐसे में सभी नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस के भय से नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित यातायात संस्कृति को अपनाएं।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुल्तान

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    One thought on “सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने ध्वनि रथ को दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों के पालन की अपील

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता