फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए 17 से 21 जनवरी तक विशेष शिविर, पीएम-किसान समेत सभी योजनाओं के लिए जरूरी

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। राज्य के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी को अनिवार्य कर दिया है। कृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसानों का पंजीकरण मिशन मोड में कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 17 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां किसान अपनी फार्मर आईडी बनवा सकेंगे।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री आईडी के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने और पात्र किसानों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

फार्मर आईडी पंजीकरण के लिए किसानों को अपने नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक अथवा हल्का कर्मचारी से संपर्क करने को कहा गया है। पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा भूमि से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य होंगे।पंजीकरण में परेशानी पर कहां करें संपर्कयदि किसी किसान को पंजीकरण के दौरान तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास, संबंधित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारीकिसानों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं—

कृषि विभाग: 1800-180-1551

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 1800-345-6215

प्रशासन का लक्ष्य है कि 21 जनवरी 2026 तक अधिकतम किसानों का पंजीकरण पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने किसानों से निर्धारित तिथियों के भीतर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने की अपील की है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर