नारायण मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य / भाजपा में नितिन नवीन को मिली शुभकामनाएं

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में नेतृत्व परिवर्तन के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। विख्यात चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत कुमार सिंह ने संस्थान के नए प्राचार्य के रूप में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कल शाम उन्हें प्राचार्य पद से संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके पूर्व डॉ. पुनीत कुमार सिंह विगत कई वर्षों से नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2023 से प्राचार्य पद पर कार्यरत डॉ. हीरालाल महतो का कल सेवानिवृत्त हो गया। इस अवसर पर आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में डॉ. हीरालाल महतो ने नवनियुक्त प्राचार्य को कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

समारोह में संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं औरंगाबाद के माननीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पूर्व एवं नवनियुक्त प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. हीरालाल महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संस्थान ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही उन्होंने डॉ. पुनीत कुमार सिंह से अपेक्षा जताई कि वे मेडिकल कॉलेज को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

विदाई समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो भावुक हो गए और संस्थान के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने यहां एक परिवार के रूप में कार्य किया और यह समय उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नवीन को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं सार्थक कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान अपने उद्गार व्यक्त करते हुए गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा नितिन नवीन के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, अधिक मजबूती और नवीन गति प्राप्त होगी।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक प्रेरक, परिवर्तनकारी और स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो, यही उनकी मंगलकामना है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)


Share
  • Related Posts

    मैं हरिद्वार हूं :सर्विस लेन के पुल कहां गए!

    हरिद्वार शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग- 334 (पुराना 58) सिटी के बीच से होकर गुजरता है। इसके दोनों तरफ ज्यादातर स्थानों पर आबादी क्षेत्र मौजूद है। इस फोर लेन हाईवे के…

    Share

    “धरती की पुकार : प्रकृति संग उज्ज्वल कल की ओर” — डॉ. आशुतोष उपाध्याय

    “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है डॉ. आशुतोष उपाध्याय की पर्यावरण कविता — ‘धरती की पुकार : प्रकृति संग उज्ज्वल कल की ओर।’” (1) पाँच जून दो हज़ार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मैं हरिद्वार हूं :सर्विस लेन के पुल कहां गए!

    मैं हरिद्वार हूं :सर्विस लेन के पुल कहां गए!

    “धरती की पुकार : प्रकृति संग उज्ज्वल कल की ओर” — डॉ. आशुतोष उपाध्याय

    “धरती की पुकार : प्रकृति संग उज्ज्वल कल की ओर” — डॉ. आशुतोष उपाध्याय

    लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

    लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नवनिर्मित भवन से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य, विधायक ने किया उद्घाटन

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर