सात निश्चय-3 की रेत पर जीवंत तस्वीर, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू’

मधुबनी। जब कला को जनसरोकार और विकास की सोच से जोड़ा जाता है, तो वह केवल देखने की वस्तु नहीं रहती, बल्कि संदेश बन जाती है। बिहार समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान मधुबनी जिले में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहाँ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की रेत से बनी कलाकृति ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इसके बाद झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मधुरेंद्र कुमार द्वारा विकसित बिहार के सात निश्चय-3 पर आधारित भव्य सैंड आर्ट तैयार की गई, जिस पर “समृद्धि यात्रा 2026” अंकित था।

कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए मुख्य मंच के प्रवेश द्वार पर पहुँचे, तो उनकी नजर ठीक सामने बालू से बनी अपनी ही आकृति पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक रुककर इस कलाकृति को निहारते रहे और मुस्कुराते हुए वहां उपस्थित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार से ‘थैंक यू’ कहा।

मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया वहां मौजूद लोगों के लिए खास और यादगार क्षण बन गई। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह के बीच यह सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद भी बड़ी संख्या में लोग इस कलाकृति को देखने पहुँचे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी ली और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह सैंड आर्ट तेजी से वायरल हो गई।

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस रचना के माध्यम से “समृद्ध मधुबनी, विकसित बिहार” का सशक्त संदेश दिया। कला के जरिए उन्होंने विकास, जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सांसद संजय झा, मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जनजागरूकता का संदेश दिया, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    One thought on “सात निश्चय-3 की रेत पर जीवंत तस्वीर, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू’

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार