अकस ने डॉ. संजय कुमार कुमार को “सोन गौरव सम्मान” से किया सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी नगर एवं जिले के प्रख्यात वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए जिले की अग्रणी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा “सोन गौरव सम्मान” एवं अंग वस्त्र प्रदान कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा में उत्कृष्टता, शल्य चिकित्सा में उच्च दक्षता, रोगियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा जरूरतमंदों के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव के लिए दिया गया।

गौरतलब है कि डॉ. संजय कुमार सिंह को इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एप्रिसिएशन अवार्ड समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है। इस समारोह में पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. सिंह को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर सिंह सहित राज्यभर से आए कई वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन बिहार द्वारा दिया गया यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। डॉ. संजय कुमार सिंह न केवल एक कुशल शल्य चिकित्सक हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते रहे हैं। गरीब, असहाय एवं पीड़ित रोगियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाती है।अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के सदस्यों ने कहा कि डॉ. संजय कुमार सिंह का सम्मान पूरे डेहरी नगर और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से किया गया कार्य समाज में स्वतः सम्मान प्राप्त करता है।संस्था के सदस्य संतोष सिंह एवं नंदन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. संजय कुमार सिंह का सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहना, जरूरतमंदों की सहायता करना और सकारात्मक भूमिका निभाना उनके व्यक्तित्व की पहचान है। यही कारण है कि उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर अभिनव कला संगम की ओर से संतोष सिंह, नंदन कुमार, राहुल सिंह गहलोत, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, सिंटू कुमार, आलोक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, सुनील कुमार त्यागी, विकास वर्मा, कलाम हाशमी, आलोक कुमार मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. संजय कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सम्मान समारोह इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि समाज में डॉक्टर केवल रोगों का इलाज करने वाले नहीं, बल्कि वे मानवता के सच्चे सेवक होते हैं। डॉ. संजय कुमार सिंह को मिला यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे डेहरी नगर, जिले और चिकित्सा जगत के लिए गौरव एवं प्रेरणा का प्रतीक है।

Share
  • Related Posts

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार को कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार की समीक्षा की गई। अपर सचिव (डेयर) एवं सचिव (आईसीएआर) ज्ञानेंद्र देव…

    Share

    One thought on “अकस ने डॉ. संजय कुमार कुमार को “सोन गौरव सम्मान” से किया सम्मानित

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना