संघर्ष से सृजन तक: हाई स्कूल तिलौथू ने रचा नवाचार का स्वर्णिम अध्याय

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले के तिलौथू स्थित हाई स्कूल तिलौथू ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहली बार बिहार विधान सभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखा। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में पहुँचकर विद्यार्थियों ने शासन-प्रक्रिया को समझा और यह अनुभव किया कि सरकारी विद्यालय का छात्र भी बड़े सपने देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है।इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम के नेतृत्व में शिक्षक — रवि रंजन कुमार, नूतन पाण्डेय, नीतू यादव, सुमित मिश्रा कुमार एवं मिथलेश कुमार पासवान — विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

थ्री-डी प्रिंटिंग से ऐतिहासिक भेंटविद्यालय के स्पेस लैब में विद्यार्थियों ने थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर तैयार की। यह विशेष कृति विद्यालय कार्यक्रमी समिति के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के माध्यम से ससम्मान भेंट की गई।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए इस पहल को प्रेरणादायक बताया। जनप्रतिनिधियों की प्रेरक प्रतिक्रियाएँउपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री के आप्त सचिव शैलेन्द्र ओझा ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह संस्थान प्रतिभा की भूमि है।विधायक मिथिलेश तिवारी ने ग्रामीण विद्यार्थियों द्वारा आधुनिक तकनीक के उपयोग को बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया

।माननीय विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि सरकारी विद्यालयों में भी तकनीकी शिक्षा प्रभावी रूप से लागू की जा सकती है। प्रगति यात्रा में भी सराहनाप्रगति यात्रा के दौरान शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को भी विद्यार्थियों द्वारा थ्री-डी प्रिंटिंग से निर्मित उनकी तस्वीर भेंट की गई। उन्होंने विद्यालय को प्रशंसा-पत्र भेजते हुए तकनीक आधारित शिक्षा की सराहना की।

विज्ञान एवं स्पेस कार्यक्रम से बढ़ी पहचानवर्ष 2025 में आयोजित साइंस एवं स्पेस कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा और प्रधानाचार्य के प्रयासों की खुलकर सराहना की।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में ऑनलाइन मोटिवेशनल सत्र, छात्रों को मिला आत्मविश्वास का संचार

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में “राइज़ टू ग्रेटनेस” विषय पर एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन में…

    Share

    मानव सेवा संस्थान की सक्रियता, घायल युवक का कराया गया इलाज

    आरा (भोजपुर)। शहर के करमन टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई। एक अज्ञात, लावारिस और असहाय युवक दोनों पैरों से गंभीर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में ऑनलाइन मोटिवेशनल सत्र, छात्रों को मिला आत्मविश्वास का संचार

    जीएनएसयू में ऑनलाइन मोटिवेशनल सत्र, छात्रों को मिला आत्मविश्वास का संचार

    मानव सेवा संस्थान की सक्रियता, घायल युवक का कराया गया इलाज

    मानव सेवा संस्थान की सक्रियता, घायल युवक का कराया गया इलाज

    सम्राट चौधरी को खास अंदाज में बधाई: मधुरेंद्र ने तरबूज पर उकेरी तस्वीर

    सम्राट चौधरी को खास अंदाज में बधाई: मधुरेंद्र ने तरबूज पर उकेरी तस्वीर

    डिजिटल होगी भारत की जनगणना 2027: बिहार में 2 मई से मकान गणना, 17 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू

    डिजिटल होगी भारत की जनगणना 2027: बिहार में 2 मई से मकान गणना, 17 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू

    रोहतास में प्रशासन सख्त: जनसुनवाई में तुरंत एक्शन, लू के बीच DM उदिता सिंह का निर्देश—एक हफ्ते में जल योजनाएं चालू

    रोहतास में प्रशासन सख्त: जनसुनवाई में तुरंत एक्शन, लू के बीच DM उदिता सिंह का निर्देश—एक हफ्ते में जल योजनाएं चालू

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित