पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता पर व्यवहारिक प्रशिक्षण: वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम “भैंस सुधार नेटवर्क परियोजना” तथा “संरक्षण कृषि पर कंसोर्टियम रिसर्च प्लेटफॉर्म” की अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 14 छात्र भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. कमल शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में मृदा, पशु, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। ऐसे में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रयोगशाला सुरक्षा, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, नमूना संग्रहण और विश्लेषण संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे उनकी अनुसंधान क्षमता और वैज्ञानिक समझ का विकास हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रयोगशाला सुरक्षा मानकों, रसायनों के सुरक्षित उपयोग, विभिन्न प्रयोगशाला उपकरणों के संचालन तथा माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित बुनियादी प्रयोगशाला तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रयोगात्मक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों और प्रयोगशाला कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा।

आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को नमूना संग्रहण, प्रयोगशाला विश्लेषण, जैव-प्रौद्योगिकी तकनीकों, स्व-रोजगार आधारित उद्यमिता तथा ‘वन हेल्थ’ से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराते हुए कृषि, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी व्यावहारिक क्षमता एवं अनुसंधान कौशल को मजबूत करना है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च 2026 तक चलेगा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Share
  • Related Posts

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार को कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार की समीक्षा की गई। अपर सचिव (डेयर) एवं सचिव (आईसीएआर) ज्ञानेंद्र देव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना