मोतिहारी के पतौरा गाँव में संतुलित उर्वरक उपयोग व हरित खाद पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना/मोतिहारी। पतौरा गाँव में किसानों को टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से संतुलित उर्वरक उपयोग एवं हरित खाद पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, उनके दुष्प्रभावों तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि लगातार असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में गिरावट आ रही है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों को ढैंचा को हरित खाद के रूप में अपनाने की सलाह दी और इसके लाभों—जैसे मिट्टी की संरचना में सुधार, जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की वृद्धि तथा उर्वरक लागत में कमी—पर विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने किसानों को ढैंचा की वैज्ञानिक खेती के बारे में भी प्रशिक्षित किया। इसमें बुवाई का सही समय, बीज दर, उचित अवस्था में पलटाई तथा हरित खाद के प्रभावी उपयोग के तरीकों को समझाया गया। उन्होंने बताया कि ढैंचा जैसी हरित खादें मृदा की गुणवत्ता सुधारने के साथ रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करती हैं, जिससे खेती अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनती है।

कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया और मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व प्रबंधन तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान किसानों के बीच 60 किलोग्राम ढैंचा बीज का वितरण भी किया गया, ताकि वे इसे अपनाकर प्रत्यक्ष लाभ देख सकें।

यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें डॉ. मणिभूषण, डॉ. राकेश कुमार और एस. महापात्रा की सक्रिय भागीदारी रही।किसानों ने इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की मांग की।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी