धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान अपनाएं समेकित कीट प्रबंधन : डॉ. आदित्य पटेल

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। धान बिहार की प्रमुख खाद्यान्न फसलों में शामिल है और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। रोहतास जिले में धान का व्यापक उत्पादन होने के कारण इसे ‘धान का कटोरा’ भी कहा जाता है। धान की फसल में विभिन्न कीटों के प्रकोप से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। समय पर कीटों की पहचान और नियंत्रण नहीं होने पर उपज में 20 से 40 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, सासाराम के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के कीट विज्ञान विभाग के सहायक प्राचार्य डॉ. आदित्य पटेल ने किसानों को धान की फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान और उनके प्रबंधन की जानकारी दी।


डॉ. पटेल ने बताया कि धान की फसल के प्रमुख कीटों में तना छेदक महत्वपूर्ण है। यह कीट पौधे के तने में प्रवेश कर उसे अंदर से खोखला कर देता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके प्रकोप से ‘डेड हार्ट’ तथा दाना भरने की अवस्था में ‘व्हाइट हेड’ की समस्या दिखाई देती है।


इसी तरह पत्ती लपेटक की सुंडियां धान की पत्तियों को लपेटकर अंदर से खाती हैं। इससे पत्तियां सूखने लगती हैं और पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है। रस चूसने वाले कीटों में गंधी कीट, भूरा तना फुदका एवं गंधक फुदका प्रमुख हैं।
उन्होंने बताया कि भूरा तना फुदका पौधों के तनों से रस चूसकर उन्हें कमजोर कर देता है। अधिक प्रकोप होने पर पूरा खेत झुलसा हुआ दिखाई दे सकता है। वहीं, गंधी कीट धान में दूधिया दाने की अवस्था में आक्रमण करता है और दानों का रस चूसकर उन्हें अधपका एवं सफेद बना देता है। इसके प्रकोप की स्थिति में खेत से दुर्गंध भी आने लगती है। रस चूसक कीट पौधों की वृद्धि को प्रभावित करने के साथ कुछ रोगों के प्रसार का कारण भी बन सकते हैं।
डॉ. पटेल ने किसानों को धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए समेकित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसल की बुआई से लेकर कटाई तक नियमित निगरानी और उचित कृषि प्रबंधन से कीटों के प्रकोप को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।


उन्होंने किसानों को समय पर बुआई करने, रोग एवं कीट प्रतिरोधी किस्मों का चयन करने तथा उचित दूरी पर रोपाई करने की सलाह दी, ताकि खेत में हवा का आवागमन बेहतर बना रहे। खेत में खरपतवार को नियंत्रित रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।
डॉ. पटेल ने बताया कि पत्ती लपेटक एवं तना छेदक की अंडियों को हाथ से नष्ट किया जा सकता है। ट्राइकोग्रामा जैसे जैव-नियंत्रण एजेंट का प्रयोग तना छेदक के नियंत्रण में उपयोगी है। नीम आधारित कीटनाशी अजाडिरैक्टिन का प्रयोग भी किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि रासायनिक नियंत्रण के लिए किसी भी कीटनाशी का प्रयोग कृषि विशेषज्ञ की सलाह, फसल की अवस्था और अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही किया जाना चाहिए। तना छेदक एवं पत्ती लपेटक के नियंत्रण के लिए अनुशंसित कीटनाशकों तथा भूरा तना फुदका एवं गंधी कीट के लिए संबंधित अनुशंसित दवाओं का उचित तरीके से उपयोग किया जा सकता है।


डॉ. पटेल ने किसानों से अपील की कि वे नियमित रूप से खेत का निरीक्षण करें और कीटों की शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि समेकित कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर किसान धान की फसल में होने वाली क्षति को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे बिहार में धान का उत्पादन सुरक्षित रखने के साथ किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

Share
  • Related Posts

    अभिनव कला संगम ने आयोजित की स्वर्गीय विमल कुमार की श्रद्धांजलि सभा

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम की ओर से शुक्रवार की संध्या डेहरी के पाली रोड स्थित होटल पी एंड एस विंध्या में डेहरी डालमियानगर नगर…

    Share

    लक्ष्य निर्धारित कर नवाचार को गति दें और टीम भावना से करें कार्य : डॉ. अनुप दास

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आयोजित तीन दिवसीय संस्थान अनुसंधान परिषद (आईआरसी)-2026 की बैठक का 7 अगस्त को समापन हुआ। 5 से 7 अगस्त…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अभिनव कला संगम ने आयोजित की स्वर्गीय विमल कुमार की श्रद्धांजलि सभा

    अभिनव कला संगम ने आयोजित की स्वर्गीय विमल कुमार की  श्रद्धांजलि सभा

    लक्ष्य निर्धारित कर नवाचार को गति दें और टीम भावना से करें कार्य : डॉ. अनुप दास

    लक्ष्य निर्धारित कर नवाचार को गति दें और टीम भावना से करें कार्य : डॉ. अनुप दास

    मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार, स्तनपान से शिशु और मातृ स्वास्थ्य को मिलता है लाभ

    मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार, स्तनपान से शिशु और मातृ स्वास्थ्य को मिलता है लाभ

    धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान अपनाएं समेकित कीट प्रबंधन : डॉ. आदित्य पटेल

    धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान अपनाएं समेकित कीट प्रबंधन : डॉ. आदित्य पटेल

    साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

    साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग