अभिनव कला संगम ने आयोजित की स्वर्गीय विमल कुमार की श्रद्धांजलि सभा

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम की ओर से शुक्रवार की संध्या डेहरी के पाली रोड स्थित होटल पी एंड एस विंध्या में डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय विमल कुमार की सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्वर्गीय विमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव नंदन कुमार ने कहा कि स्वर्गीय विमल कुमार अत्यंत मृदुभाषी, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों के साथ सहज और सम्मानजनक व्यवहार किया। उनके असामयिक निधन से डेहरी क्षेत्र ने एक संवेदनशील और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले अधिकारी को खो दिया है।


संस्था की निदेशक संजय सिंह बाला ने कहा कि स्वर्गीय विमल कुमार के परिजनों के साथ संस्था पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि एक कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या अत्यंत गंभीर और संवेदनशील विषय है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो जिलों के प्रशासन तथा एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच का उद्देश्य घटना की सच्चाई सामने लाकर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाना होगा।


उन्होंने आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि क्षेत्र की मान-मर्यादा और सामाजिक अस्मिता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी, अफवाह या अनावश्यक संदेशों का प्रसार न करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरा नगर शोक और आहत की स्थिति में है। ऐसे समय में सभी का दायित्व है कि जांच में जुटे अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच में सहयोग करें।


श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जांच में जुटे वरीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा स्वर्गीय विमल कुमार के परिजनों को शीघ्र न्याय मिले।


कार्यक्रम में लालू चौधरी, सरोज उपाध्याय, अशोक कुमार सोनी, प्यारे लाल ओझा, अमित कुमार पासवान, कमलेश सिंह, विमल कुमार सिंह और उपेंद्र ओझा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए और स्वर्गीय विमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष संतोष सिंह, शिवाजी सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, सूरज सिंह, महासचिव रवि तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, अरुण शर्मा, बंटी पटेल, कलाम हाशमी, विजय चौरसिया, पिंटू कुमार, शुभम सिंह, मनीष कुमार सिंह, कुमार सिंटू कुमार, भोला कुमार, राहुल कुमार, राहुल जायसवाल, मनोज कुमार पांडे, विकास कुमार कश्यप सहित अन्य सदस्यों ने स्वर्गीय विमल कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


अभिनव कला संगम ने स्वर्गीय विमल कुमार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में संस्था परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। संस्था ने जांच में जुटे अधिकारियों से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की अपेक्षा व्यक्त की।


Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर