स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए घटकन के पास स्थित स्कूल परिसर पहुंची।

प्रभात फेरी में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों और तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश दिया। आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। संस्थान की छात्रा आकृति कुमारी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई, जिसे देखने के लिए लोग ठहर गए। उनकी प्रभावी प्रस्तुति की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

झांकी के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं के योगदान और उनके अदम्य साहस को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा नई पीढ़ी को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रभात फेरी एवं झांकी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • रिपोर्ट,तस्वीर: टिपू सुलतान
Share
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    सासाराम- (रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए