भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन


आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।


कार्यक्रम में सरफराज अहमद, कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जी, मनोज कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, व्यास कमलेश पासवान, धर्मशीला देवी, दुधेश्वर मिश्र और भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष व पत्रकार नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


झंडोत्तोलन के बाद निकट भविष्य में मंचित होने वाले ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। चंद्रभूषण पांडेय, अंबुज कुमार, अनिल कुमार प्रतिक्षा, गीतकार कुमार अजय सिंह, विजय कुमार, प्रीति कुमारी, अखिलेश चंद्र, सत्य प्रकाश, जितेंद्र सिंह, सवर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह तथा डॉ. सत्येंद्र कुमार विष्णु समेत अन्य लोगों ने कलाकारों के चयन और स्क्रिप्ट तैयार करने को लेकर चर्चा की।


कार्यक्रम के दौरान भिखारी ठाकुर, बाबू ललन जी और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने भोजपुरी लोककला, रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन