हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

सासाराम (रोहतास) जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी चूड़ियों और आकर्षक श्रृंगार में पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने सावन के रंग में रंगकर गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। कजरी की धुन पर महिलाओं के साथ जनप्रतिनिधि भी थिरकते नजर आए, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सासाराम के सांसद मनोज राम, स्थानीय विधायक स्नेहलता कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी तथा जिला परिषद सदस्य रेशमा देवी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का पावन महीना हरियाली, प्रकृति और हमारी समृद्ध संस्कृति का संदेश देता है। सावन का नाम आते ही मन में हरियाली और प्रकृति की सुंदरता का चित्र उभर आता है। उन्होंने कहा कि हरे रंग की साड़ी, चूड़ी और अन्य श्रृंगार के माध्यम से महिलाएं प्रकृति और हरियाली के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश देती हैं। सासाराम की मातृशक्ति द्वारा इस सांस्कृतिक परंपरा को आज भी संजोए रखना सराहनीय है।

महिलाओं के आग्रह पर विधायक स्वयं भी कजरी की धुन पर उनके साथ थिरकीं। इसके बाद गीत-संगीत और नृत्य के बीच पूरा परिसर सावन के उल्लास से सराबोर हो गया। चारों ओर हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।

समारोह में महिलाओं को समिति की ओर से बुके, कलम, फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए नृत्य, सावन गीत, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा प्रतियोगिता, नींबू-चम्मच दौड़ तथा अन्य आकर्षक खेलों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायरी, अंगवस्त्र और कलम देकर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। आज महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सिंह ने अतिथियों और उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जन कल्याण सेवा समिति सामाजिक और मानव कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रही है। समिति द्वारा दशहरा के अवसर पर डांडिया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह, रामनवमी में कन्या पूजन एवं भोजन, छठ में निःशुल्क फल वितरण तथा ठंड के दिनों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण स्वामी, मनीष श्रीवास्तव, रवि शंकर सिंह कुशवाहा और संतोष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मधुमिता कुमारी, मधु कुमारी, संध्या सिंह, गुड़िया कुशवाहा, गीता पांडेय, गायत्री देवी, ज्योति वर्मा, सीमा कुमारी, शांति देवी, सुनीता कुमारी, रत्नावली कुमारी, श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, विनीता कुमारी, प्रियंका नंदिनी, रूबी कुमारी, चंचला कुमारी, अनुराधा कुमारी, पायल कुमारी, सदफ प्रवीण, चंद्रा देवी, आरती देवी, मुन्नी कुमारी, नंदिनी कुमारी, अनिशा कुमारी, सूरभी कुमारी, पीहू कुमारी, निभा कुमारी, सविता देवी, रेणु देवी, सिंपल देवी, नीतू कुमारी, इंदु कुमारी, शिवम कुमार, आनवी कुमारी, अटल कुशवाहा, सुधांशु कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, सुगंधा मेहता, रोहित मौर्या, मनीष कुशवाहा, शाहीद राजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर :टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर