विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान तीन स्टार्टअप्स के उत्पादों का विधिवत प्रक्षेपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने उद्यमिता सफर के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार एक विचार से शुरुआत कर उत्पाद तैयार करने, ग्राहकों तक पहुंच बनाने और बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने तक की यात्रा तय की जाती है।

इस अवसर पर राज उद्यान के संस्थापक सुमित कुमार, एआई होम्योपैथी उपचार के संस्थापक मंतेश कुमार, दवा एक्सप्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों सहित अन्य स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने स्टार्टअप, उत्पादों, सेवाओं, कार्यक्षेत्र और भविष्य की योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक उद्यमियों के अनुभवों से सीखने और उद्यमिता की व्यावहारिक चुनौतियों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवा अपने विचारों को व्यवसाय में बदलकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जीएम, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) आशिष रंजन ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए अच्छे उत्पाद के साथ सही ग्राहक और सही बाजार तक पहुंच बनाना आवश्यक है। उन्होंने स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं, उपलब्ध सुविधाओं और बाजार के अवसरों का लाभ उठाकर अपने उद्यम को स्केल-अप करने के लिए प्रेरित किया।

स्टार्टअप के विकास से बाजार तक पहुंच की दी जानकारीकार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ की अवधारणा को फैकल्टी इंचार्ज शैलेश सौरभ ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से समझाया। उन्होंने स्टार्टअप के विकास, उत्पाद लॉन्च, बाजार तक पहुंच, ब्रांडिंग और व्यवसाय विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर नीतीश दुबे ने कहा कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल स्टार्टअप की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें आइडिया से एंटरप्राइज और प्रोडक्ट से मार्केट तक की पूरी यात्रा को समझने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता की सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों की भी सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने स्टार्टअप संस्थापकों से सीधे संवाद करते हुए व्यवसाय शुरू करने, शुरुआती चुनौतियों, ग्राहक बनाने, मार्केटिंग और बाजार विस्तार से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थी प्रियांशु और आतिफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। लगभग 400 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया।विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि एक मजबूत विचार, सही दिशा, निरंतर प्रयास और बाजार की समझ के साथ स्थानीय स्तर से भी सफल स्टार्टअप की शुरुआत की जा सकती है।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं