बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महिला कॉलेज डालमियानगर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेज में अब छात्राएं बीसीए की पढ़ाई कर कंप्यूटर एवं तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगी। शनिवार को राज्यसभा सदस्य एवं रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बीसीए पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

बीसीए की पढ़ाई शुरू होने से छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा एक सशक्त समाज की नींव है। बेटी पढ़ेगी, तभी देश बढ़ेगा। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आने वाले कल का सत्य है।

उन्होंने कहा कि बेटी की शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं है। जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। एक शिक्षित बेटी केवल नौकरी नहीं करती, बल्कि अपने पूरे परिवार की सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत उपेंद्र कुशवाहा, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं बीसीए की छात्राओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उपासना ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय के इतिहास और वर्तमान गतिविधियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी नीतू रानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की डॉ. रेनू ने किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी तथा बीसीए की छात्राएं मौजूद रहीं।

Share
  • Related Posts

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से अंकोढ़ीगोला प्रखंड के अंकोढ़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा