तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने झांकी में शामिल छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।


सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के दौरान एसपी श्री राज ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके नाम, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, सीईओ और आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। उनके आत्मविश्वास और ऊंचे लक्ष्य को सुनकर एसपी ने छात्राओं की सराहना की।


एसपी ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य पहले से निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एसपी के साथ संवाद से छात्राओं में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा।


सम्मान समारोह से लौटने के बाद विद्यालय परिसर में छुट्टी के समय अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिभावकों ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारी से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समझ और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है।


इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने रोहतास पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे सम्मान से बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।


उन्होंने कहा कि संत जोसेफ स्कूल भविष्य में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों की ओर से आयोजित राष्ट्रीय, सामाजिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करता रहेगा।
सम्मानित छात्राओं में सौम्या कुमारी, आकृति कुमारी, अश्मिता कुमारी, आस्था कुमारी, सृष्टि कुमारी, दीप्ति कुमारी, राज नंदनी, श्रेया कुमारी, शिल्पी कुमारी, आद्या, अदिति कुमारी, पारिशी कुमारी, अनन्या कुमारी, नैना गुप्ता, सुहानी कुमारी, सीमा कुमारी, अनन्या राज, प्रियंका कुमारी, जागृति कुमारी, सेजल कुमारी, मोनाली कुमारी एवं परी कुमारी वर्मा शामिल थीं।


Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान