जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

फजलगंज स्टेडियम स्थित खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निहाल ने अपने दमखम, तकनीक और खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा और विजेता बने।

निहाल की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ नारायण वर्ल्ड स्कूल परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार यादव के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने निहाल को कुश्ती की तकनीक, शारीरिक फिटनेस और खेल अनुशासन का लगातार प्रशिक्षण दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उपांशु सिन्हा ने निहाल को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए निहाल को शुभकामनाएं दीं।

निहाल की सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार सिंह, आजाद हुसैन, वारिस हुसैन, दानिश हुसैन, सत्येंद्र सोनी, सरदार चरणजीत सिंह, हेमंत तिवारी, टीपू खान, असलम कुरेशी और असगर अंसारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। सभी ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी निहाल के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Share
  • Related Posts

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। इंडिया महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन