‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। इंडिया महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।विरोध मार्च ऐतिहासिक अंबेडकर चौक से शुरू होकर थाना मोड़ होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ सहित विभिन्न नारों से प्रदर्शन स्थल गूंजता रहा।

कर्पूरी चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। इस दौरान महागठबंधन नेताओं ने अपने विरोध और मांगों को लेकर लोगों को संबोधित किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं डेहरी विधानसभा क्षेत्र (212) के पूर्व प्रत्याशी गुड्डू कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए महागठबंधन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।

प्रदर्शन में महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता जताई।

Share
  • Related Posts

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    122 करोड़ का सासाराम बाइपास जनता को समर्पित, रोहतास में नई टाउनशिप और ‘जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ सासाराम (रोहतास) -टिपु सुलतान। रोहतास में आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, पर्यटन और…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज