सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट वितरण एवं सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना तथा उनसे जुड़ी समस्याओं पर खुलकर संवाद करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित की गईं। इस अवसर पर उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित स्वच्छता सामग्री का उपयोग करने, नियमित साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। सखी वार्ता के माध्यम से किशोरियों को अपनी समस्याओं, शंकाओं और अनुभवों को साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इससे संबंधित संकोच और भ्रांतियों को दूर करने के लिए सही जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समृद्धि संस्थान की सचिव श्रीमती तारा सिंह, जिला मिशन समन्वयक और डॉ. फरहत दुर्रानी सहित किशोरी मंच की बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करने और उन्हें सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    डेहरी-ऑन-सोन। दुर्गापूजा पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और संभावित जाम एवं दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता