पीएम श्री उच्च विद्यालय पहुंचे सांसद मनोज कुमार, एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सासाराम (रोहतास)। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, रौजा रोड में मंगलवार को सांसद मनोज कुमार का आगमन हुआ। इस अवसर पर सासाराम की उप मेयर सत्यवंती देवी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में सांसद और उप मेयर का भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर पायलट के नेतृत्व में अतिथियों को प्रधानाचार्य कक्ष तक ले जाया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने सांसद मनोज कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। क्वार्टर गार्ड से अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया, जहां दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने की। प्रधानाचार्य एवं एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने सांसद का सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, समूह नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स सम्मानित

कार्यक्रम में एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उमंग कुमार को ए सर्टिफिकेट एवं मेडल, हरिओम कुमार को सर्टिफिकेट एवं मेडल तथा अंकित कुमार और निखिल कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शुभम मौर्य ने गार्ड कमांडर की जिम्मेदारी निभाई।

राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में कैडेट्स ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विद्यालय के प्रधानाचार्य और एनसीसी पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय के आठ एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न कैंपों में भाग ले चुके हैं। इनमें छह कैडेट्स ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप तथा दो कैडेट्स ने ट्रैकिंग कैंप में हिस्सा लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर सांसद मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों और कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने एनसीसी की गतिविधियों, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सांसद एवं अन्य अतिथियों ने एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। टी पार्टी और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह, एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार, उप मेयर सत्यवंती देवी, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेमंत कुमार एवं आकाश कुमार ने पायलट की भूमिका निभाई। संजीव कुमार रौशन ने सदस्यता तथा दुर्गेश कुमार ने मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी संभाली।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    पटना/खगड़िया। खेती और पशुपालन के साथ आय के नए विकल्प तलाश रहे किसानों के लिए मछली पालन के साथ बत्तख पालन एक लाभकारी विकल्प बन सकता है। इससे कम लागत…

    Share

    रोहतास जिला उर्दू नाम पत्रिका 2026-27 के लिए रचनाएं आमंत्रित, 10 नवंबर तक जमा करने की अपील

    सासाराम (रोहतास)। उर्दू नाम पत्रिका वर्ष 2026-27 के प्रकाशन की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय, पटना के निर्देश पर जिला उर्दू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    रोहतास जिला उर्दू नाम पत्रिका 2026-27 के लिए रचनाएं आमंत्रित, 10 नवंबर तक जमा करने की अपील

    दीपावली और छठ पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रोहतास में 23 दमकल वाहन तैनात

    दीपावली और छठ पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रोहतास में 23 दमकल वाहन तैनात

    पीएम श्री उच्च विद्यालय पहुंचे सांसद मनोज कुमार, एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    पीएम श्री उच्च विद्यालय पहुंचे सांसद मनोज कुमार, एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    रोहतास डेयरी से मिलेगा बकरी का दूध, बिहार में पहली पहल

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश