रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में सिविल सोसायटी, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैच का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार, एडीएम (लोक शिकायत), तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आयोजन के दौरान कुल दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला जिला प्रशासन एवं सिविल सोसायटी के बीच हुआ, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके पश्चात फाइनल मुकाबला पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम विजयी रही।

इस मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘फिट इंडिया, फिट बिहार, फिट रोहतास’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एवं बौद्धिक चेतना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन के माध्यम से आम लोगों एवं युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक होने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम ने प्रशासन, पुलिस एवं सिविल सोसायटी के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    उगते हुए सूरज को, दुनिया करती प्रणाम,डूबते हुए को दूर से हो जाता है राम राम।बहुत मतलबी लगती है यह सुंदर दुनिया,कोई नहीं पूछता जब निकल जाए काम।उगते हुए सूरज…

    Share

    छठ पर डेहरी-सासाराम में बदलेगी यातायात व्यवस्था, छह जगहों पर ड्रॉप गेट

    डेहरी-ऑन-सोन/सासाराम (रोहतास)। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डेहरी और सासाराम में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 और 16 नवंबर को छठ घाटों तक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    छठ पर डेहरी-सासाराम में बदलेगी यातायात व्यवस्था, छह जगहों पर ड्रॉप गेट

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक