
उगते हुए सूरज को, दुनिया करती प्रणाम,
डूबते हुए को दूर से हो जाता है राम राम।
बहुत मतलबी लगती है यह सुंदर दुनिया,
कोई नहीं पूछता जब निकल जाए काम।
उगते हुए सूरज को…….
यही तो हो गई आज की दुनिया सच्चाई,
जिसकी करो भलाई वही सोचता है बुराई।
एक बार काम निकला, कौन लेता नाम?
इसलिए अच्छे लोग भी हो गए बदनाम।
उगते हुए सूरज को……
बहुत ही कम होते, दुनिया में सच्चे यार,
वरना, मतलब के लिए लोग करते प्यार।
जो दिखता, वैसा होता नहीं है मेरे मित्रों,
अपने ही लोग कर देते हैं, रास्ता जाम।
उगते हुए सूरज को………
कोई किसी का मतलब खड़काता दरवाजा,
यह कुछ और नहीं, वक्त का है तकाजा।
आंखों की नींद छिन लिया करते हैं भाई,
जान मुश्किल में, जीना हो जाता हराम।
उगते हुए सूरज को…….
- सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)




