छठ पर डेहरी-सासाराम में बदलेगी यातायात व्यवस्था, छह जगहों पर ड्रॉप गेट

डेहरी-ऑन-सोन/सासाराम (रोहतास)। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डेहरी और सासाराम में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 और 16 नवंबर को छठ घाटों तक सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। एसपी राज ने इसकी जानकारी देते हुए आमलोगों और श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है।

डेहरी में पाली रोड और थाना चौक की ओर वाहनों पर रोक

डेहरी नगर थाना क्षेत्र में पाली रोड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के वाहन से इस मार्ग में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन पश्चिम मोहन बिगहा, इस्लामगंज, अंबेडकर चौक, रामारानी मोड़ और तारबंगला मोड़ होते हुए आईटीआई एनीकट स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।

इसी तरह अंबेडकर चौक से डेहरी बाजार की ओर आने वाले वाहनों को थाना मोड़ होते हुए छठ घाट जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें अंबेडकर चौक से रामारानी मोड़ और तारबंगला मोड़ होते हुए एनीकट पार्किंग स्थल तक जाना होगा। वहीं, तारबंगला मोड़ से थाना चौक की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

सासाराम में छह स्थानों पर ड्रॉप गेट

सासाराम शहर में यातायात नियंत्रण के लिए छह स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। इनमें मुरादाबाद नहर के उत्तर सामुदायिक भवन के पास, बाजार समिति गेट, पोस्ट ऑफिस चौक, मालगंज नहर पुल से उत्तर अराध्या प्लाइ बोर्ड के सामने, दुर्गा कुंड जाने वाले रास्ते के सामने मुख्य सड़क तथा महिला बटालियन मोड़ शामिल हैं। इन सभी स्थानों से चारपहिया, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

छठ घाटों के अनुसार निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल

बेदा तालाब छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बेदा बस स्टैंड और आईटीआई कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद नहर घाट जाने वाले करगहर मोड़ की ओर से आने वाले वाहन बाजार समिति में तथा बाराडीह की ओर से आने वाले वाहन सामुदायिक भवन के पास पार्क होंगे।

लालगंज नहर घाट जाने वाले पोस्ट ऑफिस चौक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सब्जी मंडी में होगी, जबकि मोकर की ओर से आने वाले वाहन अराध्या प्लाइ बोर्ड के सामने खाली जमीन पर खड़े होंगे। दुर्गा कुंड जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए फजलगंज स्टेडियम में पार्किंग निर्धारित की गई है।

Share
  • Related Posts

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    उगते हुए सूरज को, दुनिया करती प्रणाम,डूबते हुए को दूर से हो जाता है राम राम।बहुत मतलबी लगती है यह सुंदर दुनिया,कोई नहीं पूछता जब निकल जाए काम।उगते हुए सूरज…

    Share

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैत्रीपूर्ण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    छठ पर डेहरी-सासाराम में बदलेगी यातायात व्यवस्था, छह जगहों पर ड्रॉप गेट

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक