बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

पटना। बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत, गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल शिक्षा के विकास और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करने वाली पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला : गुरुकुल से डिजिटल स्कूल तक का सफर’ का लोकार्पण रविवार को बिहार विधान परिषद एनेक्सी भवन, पटना में आयोजित समारोह में किया गया। पुस्तक के लेखक रमाकांत पाठक हैं।


लोकार्पण समारोह में शिक्षा के बदलते स्वरूप, पारंपरिक शिक्षा पद्धति से आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा तक की यात्रा तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि समय के साथ शिक्षा के माध्यम, संसाधन और तकनीक में बदलाव आया है, लेकिन शिक्षक का महत्व कभी कम नहीं हो सकता। व्यक्ति जीवन में किसी भी पद, प्रतिष्ठा या मुकाम तक पहुंच जाए, उसे मार्गदर्शन और सीखने के लिए हमेशा शिक्षक की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक शिक्षा को सुलभ और आधुनिक बना सकती है, लेकिन शिक्षक के संस्कार, मूल्य, अनुभव और सही दिशा का कोई विकल्प नहीं हो सकता।

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर भी जोर दिया।

अन्य वक्ताओं ने बिहार की प्राचीन शैक्षणिक परंपरा तथा नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात ज्ञान केंद्रों की विरासत को याद किया। उन्होंने कहा कि बिहार की शैक्षणिक पहचान को पुनः स्थापित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और शिक्षकों के सम्मान को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

इस अवसर पर कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. हिरण्य हिमकर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शमा परवीन, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के एससीईआरटी में व्याख्याता डॉ. जयेन्द्र दोस्त तथा जदयू नेता गणेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

पुस्तक के लेखक रमाकांत पाठक ने लेखन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें बिहार की शिक्षा यात्रा के विभिन्न पड़ावों, ऐतिहासिक गौरव, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को एक साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत से परिचित कराना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

समारोह का समापन शिक्षा, शिक्षक और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने तथा बिहार को ज्ञान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ हुआ।

Share
  • Related Posts

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    पटना। संविधान के मूल आदर्शों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को विशेष आयोजन होगा। इस दौरान सुबह की प्रार्थना…

    Share

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी