महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता सासाराम की अनुमंडल पदाधिकारी प्रिया रानी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) ने ‘कानूनी जागरूकता, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से महिलाओं का सशक्तीकरण’ विषय पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।


विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सुश्री प्रिया रानी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। हालांकि, पूर्व के वर्षों की तुलना में हाल के दिनों में इनमें कमी आई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर आगे आना होगा।


उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं का विशेष स्थान रहा है। ऐसे में महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा और दुर्व्यवहार सामाजिक विकृति का परिचायक है। महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि किसी भी समाज की संवेदनशीलता, समानता और न्याय का पैमाना है। घर, कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों और डिजिटल माध्यमों पर महिलाओं को भयमुक्त एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना उनके संवैधानिक अधिकारों का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक निर्भरता और सामाजिक संकोच के कारण महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के कई मामले सामने नहीं आ पाते। जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में देरी तथा दोषसिद्धि की कम दर से भी न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा प्रभावित होता है। इसलिए बचपन से ही लड़के और लड़कियों में लैंगिक समानता एवं परस्पर सम्मान की भावना विकसित करना आवश्यक है।


एसडीएम ने कहा कि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, संवेदनशील पुलिस व्यवस्था, त्वरित न्याय तथा महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता उनकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने, पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, न्याय दिलाने और दोषियों को दंड से बचने नहीं देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।


इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन से हुआ। अतिथियों के सम्मान के बाद मुख्य अतिथि प्रिया रानी, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, छात्रावास निदेशक निरुपमा सिंह तथा आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


प्रारंभ में आईसीसी की चेयरपर्सन डॉ. श्वेता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विषयवस्तु प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निक्की मिंज ने किया, जबकि अंत में आईसीसी सदस्य डॉ. रचना दशोरे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share
  • Related Posts

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    पटना/सहरसा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पशुपालन विभाग, सहरसा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सहरसा के सहयोग से बुधवार को नवहट्टा प्रखंड की मुरारपुर…

    Share

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में पुनपुन प्रखंड की बेहरावाँ पंचायत स्थित बेहरावाँ गाँव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक