सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

पटना/सहरसा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पशुपालन विभाग, सहरसा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सहरसा के सहयोग से बुधवार को नवहट्टा प्रखंड की मुरारपुर पंचायत स्थित सिमरल टोला गाँव में ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन बफैलो इम्प्रूवमेंट के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसमें 200 से अधिक किसानों एवं पशुपालकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नारायण भक्त, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.सी. चंद्रन, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहन कुमार रमण तथा कृषि विज्ञान केंद्र, सहरसा के डॉ. मो. नदीम अख्तर उपस्थित रहे। वैज्ञानिकों ने किसानों एवं पशुपालकों से सीधा संवाद कर कृषि और पशुपालन की नवीन वैज्ञानिक तकनीकों तथा टिकाऊ उत्पादन पद्धतियों की जानकारी दी।


वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों का असंतुलित एवं अत्यधिक उपयोग मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता को प्रभावित करता है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने तथा जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों का उचित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी।

रबी मौसम में दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि दलहनी फसलों की जड़ों में मौजूद राइजोबियम जीवाणु वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और रासायनिक नाइट्रोजन उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने फसल चक्र में दलहनी फसलों को शामिल कर खेती की लागत घटाने और उत्पादन को टिकाऊ बनाने की सलाह दी।

इस दौरान भैंस पालक किसानों के लिए विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने भैंसों की दुग्ध उत्पादन क्षमता और प्रजनन दक्षता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों की जानकारी दी। विशेष रूप से पहली बार ब्याने की उम्र तथा दो ब्यांतों के बीच के अंतराल को कम करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। पशुओं के संतुलित पोषण, उचित प्रजनन प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल और वैज्ञानिक रखरखाव के महत्व को भी रेखांकित किया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन उपायों को अपनाकर पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के साथ पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि की जा सकती है।

अभियान के माध्यम से किसानों एवं पशुपालकों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, दलहनी फसलों की खेती और वैज्ञानिक भैंस पालन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम ने वैज्ञानिकों और किसानों के बीच प्रत्यक्ष संवाद एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अर्जुन कुमार मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले वैज्ञानिकों, अधिकारियों, किसानों एवं पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
  • Related Posts

    जमुहार (रोहतास)। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का…

    Share

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में पुनपुन प्रखंड की बेहरावाँ पंचायत स्थित बेहरावाँ गाँव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक