बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग


पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में पुनपुन प्रखंड की बेहरावाँ पंचायत स्थित बेहरावाँ गाँव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 36 महिला और 126 पुरुष सहित कुल 162 किसानों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में किसानों को फसल विविधीकरण, फसल चक्र, समेकित कृषि प्रणाली, वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन तथा कृषि संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई।


भूमि एवं जल प्रबंधन विभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने किसानों को नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर खाद एवं उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने समय पर कृषि कार्य, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों के इस्तेमाल तथा जल एवं मृदा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना चाहिए। फसल चक्र और उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रबंधन अपनाकर खेती की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मणिभूषण ने किसानों को फसल चक्र एवं फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन, पशुपालन और अन्य कृषि उद्यमों को एकीकृत करने से किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ कृषि जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन की जानकारी दी। उन्होंने तालाब के मेड़ों पर फलदार पौधे लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे भूमि का बेहतर उपयोग और अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ सकते हैं। वहीं, वरिष्ठ तकनीकी सहायक मनोज कुमार सिन्हा ने फसल चक्र में दलहनी एवं तिलहनी फसलों को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि प्रणाली को टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में बेहरावाँ पंचायत के मुखिया रवि कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ‘खेत बचाओ अभियान’ की सराहना करते हुए किसानों के हित में संस्थान की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

इस अवसर पर किसानों के बीच सब्जियों के बीज किट भी वितरित किए गए। इनमें पालक, मटर, सेम, मेथी, धनिया, बैंगन, बीन्स और मिर्च के बीज शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने के साथ मृदा एवं जल संसाधनों का संरक्षण करना तथा फसल उत्पादन, पशुपालन और मत्स्य पालन को एकीकृत कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना था।

Share
  • Related Posts

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    पटना/सहरसा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पशुपालन विभाग, सहरसा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सहरसा के सहयोग से बुधवार को नवहट्टा प्रखंड की मुरारपुर…

    Share

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण