जीएनएसयू के दस स्टार्टअप्स को सीड ग्रांट, नवाचार को मिलेगी नई उड़ान

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) की ओर से स्टार्टअप प्रस्तुति एवं मूल्यांकन सत्र आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में दस स्टार्टअप प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया और उन्हें सीड मनी अनुदान के तहत कुल दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की ओर से विकसित किए जा रहे संभावनाशील स्टार्टअप की पहचान करना तथा उन्हें प्रारंभिक वित्तीय सहायता, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और इन्क्यूबेशन सहयोग उपलब्ध कराना था।

सत्र में एम्बेलिगार्ड, स्मार्ट आईवी गार्डियन, एग्रीहेल्थ एआई, मोहाका टी, न्यूट्री डीडीजीएस तथा बायोफीडबैक आधारित पोर्टेबल लोअर लिम्ब स्ट्रेचिंग डिवाइस समेत दस नवाचारी स्टार्टअप प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, सहायक चिकित्सा उपकरण, कृषि और उपभोक्ता उत्पादों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में रोहतास जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आशीष रंजन विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्टार्टअप प्रस्तावों का मूल्यांकन समस्या की प्रासंगिकता, नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, बाजार की संभावनाओं, व्यवसाय मॉडल, अनुदान के उपयोग की योजना और टीम की तैयारी जैसे मानकों पर किया। इस दौरान प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ विशेषज्ञों से सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर आईआईसी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका सिंह, सह-संयोजक डॉ. विजय पठानिया एवं डॉ. मनीष उपाध्याय, स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन समन्वयक अमन कुमार राउत तथा आईआईसी सदस्य गौहर हसनैन उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की यह पहल नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीड फंडिंग एवं इन्क्यूबेशन सहयोग के माध्यम से उभरते उद्यमियों को अपने नवाचारी विचारों को व्यावहारिक और व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू के दस स्टार्टअप्स को सीड ग्रांट, नवाचार को मिलेगी नई उड़ान

    जीएनएसयू के दस स्टार्टअप्स को सीड ग्रांट, नवाचार को मिलेगी नई उड़ान

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य