विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण नर्सिंग कॉलेज के मेडिकल और सर्जिकल नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सासाराम प्रखंड के नहौना गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के 20 छात्रों एवं एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर में रक्तचाप जांच, वजन मापन, रक्त शर्करा जांच, हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच, बीएमआई आकलन, स्वास्थ्य मूल्यांकन तथा स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए गए। साथ ही पोस्टर प्रस्तुति एवं उच्च रक्तचाप की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम चिकित्सकीय परामर्श एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्रों ने ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप के जोखिम कारकों, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन, दवाओं के नियमित सेवन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व की जानकारी दी।

यह कार्यक्रम कॉलेज की डीन सह प्राचार्या प्रो. डॉ. के. लता, उप प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा एवं शल्य चिकित्सा नर्सिंग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. पोन्नारसी के निर्देशन में आयोजित किया गया। सहायक प्राध्यापक आर. श्रीनिवासन तथा नर्सिंग ट्यूटर शिवांशु कुमार, विक्रांत कुमार और अक्षय दीप दीवान ने शिविर के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन किया।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 55 ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नर्सिंग छात्रों के व्यावहारिक कौशल को भी सुदृढ़ किया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर