जीएनएसयू और आईआईटी पटना के बीच शैक्षणिक समझौता

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के बीच मंगलवार को शैक्षणिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देगा और छात्रों के समग्र विकास में सहायक होगा।

यह साझेदारी इंडस्ट्री कनेक्ट को मजबूत करने में भी सहायक होगी, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और शोध के लिए यह समझौता क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय और आईआईटी पटना का यह समझौता बिहार में शिक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि है। इससे न केवल छात्रों और शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को भी गति मिलेगी। समझौते के अवसर पर आईआईटी पटना के निदेशक टीएन सिंह, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अरुणव डे, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मोनिका सिंह एवं उपेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर