नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के चार विद्यार्थी बने प्रखंड कृषि पदाधिकारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के चार विद्यार्थियों ने अपने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति हुए । सफल विद्यार्थियों में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के अविक्षित कुमार, ऋचा कुमारी, उदय कुमार एवं शुभम स्वाति शामिल हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एच के सिंह के साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापकों प्रो. अशोक कुमार एवं प्रो. डी आर सिंह ने हर्ष जताया एवं सफल अभ्यर्थियों को बधाईयां दीं। संस्थान के निदेशक ने संस्थान के प्रथम बैच के छात्रों के प्रथम प्रयास में ही मिली सफलता के लिए विद्यार्थियों के अथक प्रयास के साथ ही संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शिक्षकों के समर्पण को श्रेय दिया है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों के परिजनों में इस सफलता से हर्ष का माहौल है। संस्थान के एडमिशन इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार मौर्य, प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. एके सिंह एवं रावे इंचार्ज डॉ. मोहम्मद हाशिम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाईयां दी है।

(रिपोर्ट : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    डेहरी- आन- सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दो दिवसीय कार्यक्रम “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    गयाजी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचलाखा में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम”…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित