डब्ल्यूजेएआई बिहार कमिटी की बैठक में अहम प्रस्ताव पारित, सूफी गायक अमित सिंह को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार कमिटी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को पटना के मंदिरी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ईमानदार एवं निष्पक्ष पत्रकारों को जोड़ा जा सके। श्री कौशल ने बिहार कमिटी के सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण प्रदेश महासचिव एवं भारत लाइव के संपादक नमन मिश्रा ने दिया।

मंदिरी में प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बाबा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता जी, बिहार प्रदेश सचिव राजू नारायण पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष कादिर खान, कार्यकारिणी सदस्य जैकी शर्मा, पंकज कुमार, रविकांत सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक अमित सिंह एमी को संगठन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इसके उपरांत संगत-पंगत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने अपनी शानदार गायकी से समा बांध दिया, जबकि प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा ने “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गीत गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। बैठक के अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।

Share
  • Related Posts

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी