जीएनएसयू में रैगिंग निषेध सेमिनार का आयोजन, दी गई दूर रहने की सलाह

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तत्वावधान में चिकित्सा शिक्षा हेतु आए नवागंतुक छात्रों एवं उनके सीनियर बैच के छात्रों की उपस्थिति के बीच रैगिंग निषेध सेमिनार का आयोजन सोमवार को शाम किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दो वंदना एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता अभिषेक कुमार ने छात्रों को रैगिंग जैसी किसी भी प्रकार के व्यवहार से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने सीनियर छात्रों को यह बात याद रखने के लिए कहा कि आपके द्वारा की गई किसी भी प्रकार की गलती आपके कैरियर को बर्बाद कर सकती है। उन्होंने सीनियर छात्रों को अपने जूनियर छात्रों के प्रति स्नेह का व्यवहार रखने हेतु प्रेरित किया तथा कानून संबंधी प्रावधानों से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने नवागंतुक छात्रों को कहा कि आप लोग भी अगली वर्ष सीनियर होंगे और आपके नीचे भी नए छात्र आएंगे इसलिए आप अभी से ही इस मानसिकता को अपना लें कि किसी भी जूनियर के प्रति आपका व्यवहार सदैव अच्छा रहे। वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता ददन पांडे ने छात्रों को रैगिंग जैसी कुरीति को त्यागने की अपील की तथा बताया कि किस प्रकार से देश में कई घटनाएं घट रही हैं जो की चिंता का विषय है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप लोग आपस में प्रेमवत आचरण अपनायें तथा संस्थान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना ना मिले ऐसा कार्य करें ।कार्यक्रम की शुरुआत में नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को रैगिंग फ्री परिसर बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैगिंग की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो कि छात्रों के हित में नहीं है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ . कुमार आलोक प्रताप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में औषधि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ,शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मणिकांत कुमार, एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद, शल्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके अजय, छात्रावास अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप, डॉ. विकास कुमार, सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार, प्रवीण कुमार, पुष्कल रंजन, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्र शाखा प्रभारी डॉ. विनोद शंकर ने किया।

Share
  • Related Posts

    आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत

    नई दिल्ली। मीडिया, संचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), डीम्ड विश्वविद्यालय ने एक अहम पहल की है। संस्थान…

    Share

    बहुभाषी युवा ज्यादा सफल होंगे : चार्ल्स थॉमसन

    लंढौरा (हरिद्वार)-विशेष प्रतिनिधि।चमनलाल स्वायत्त महाविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान में ऑस्ट्रेलिया के हिंदी विद्वान डॉ. चार्ल्स एस. थॉमसन ने कहा कि भविष्य में वही युवा अधिक सफल होंगे जो एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन