भारत के राष्ट्रपति जीएनएसयू के तृतीय दीक्षान्त समारोह में होंगे शामिल

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षान्त समारोह आज 11:00 बजे दिन से प्रारंभ होगा। इसके मुख्य अतिथि भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द होंगे जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं भूमि राजस्व मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का आगमन शुरू हो गया है साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक गण भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की साक्षी बनने हेतु आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अतिथियों के स्वागत हेतु रोहतास जिले के पारंपरिक आदिवासी लोक नृत्य मंडली अपनी प्रस्तुति देगी साथ ही रात्रि में वाराणसी के विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न संकायों में वर्ष 2022 एवं 23 में उत्तीर्ण 1682 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान किया जाना है। उन्होंने बताया कि 59 छात्रों को पदक भी प्रदान किया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने विषय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

पत्रकार सम्मेलन को सचिव गोविंद नारायण सिंह व प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी संबोधित किया और आयोजन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. जगदीश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रोफेसर धर्मेश श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह एवं एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन विश्वविद्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया।

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर