बलराम प्रसाद गुप्ता बने रौनियार वैश्य के अध्यक्ष

रौनियार वैश्य समाज दाउदनगर के नया अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। स्थानीय समाजसेवी बलराम प्रसाद गुप्ता को 15 वर्षों के लिए रौनियार वैश्य समाज दाउदनगर का नया अध्यक्ष चुना गया है।नए सत्र के सांगठनिक पदाधिकारी के लिए का चुनाव रौनियार वैश्य स्थल में आयोजित एक बैठक में शनिवार की देर रात किया गया। बताया गया कि बलराम प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।इनका कार्यकाल अगले 15 वर्षों तक निर्धारित किया गया है। विनोद प्रसाद गुप्ता सचिव,उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं मनोज कुमार गुप्ता भंडारपाल चुने गए। यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बलराम प्रसाद गुप्ता पूर्व में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें फिर से अध्यक्ष पद की जवाबदेही दी है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। रौनियार वैश्य स्थल को विकसित किया जाएगा। समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व वार्ड पार्षद रवींद्र प्रसाद गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बच्चों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारायण नर्सिंग कॉलेज के बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की ओर से सोमवार…

    Share

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    पटना। बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत, गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल शिक्षा के विकास और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करने वाली पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला : गुरुकुल से…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन