सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि । इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रुप में सेवा दे रहे इस्लाम अंसारी के सेवानिवृत्ति होने पर रविवार को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी समीर दुबे और राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रधानाध्यापक  इस्लाम अंसारी ने स्कूल में लंबे समय तक सेवा की है। उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।विदाई समारोह का संचालन कर रहे शिक्षिका कुमारी अंजली गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक इम्तियाज अहमद और मुस्ताक अंसारी ने  सेवानिवृत्त अंसारी की कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा किया। वहीं उनकी लंबी उम्र की सभी ने कामना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सकारात्मक रहा और सभी को एकसूत्र में बांध कर चलने का जो काम किया है।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माल्यार्पण किया गया।  शिक्षकों की ओर से शॉल ओढ़ा कर उनका सम्मान किया गया। छात्रों ने भी उन्हें उपहार भेंट की। मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं  शिक्षकेत्तर कर्मचारी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि व स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश