बीएड कालेज के प्रशिक्षुओं ने मनाया विदाई समारोह, प्रस्तुत किये मनमोहक नृत्य व संगीत

BPSPBED COLLEGE DAUDNAGAR AURANGABAD

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि।  भागवान प्रासाद शिवनाथ प्रासद बी.एड.कालेज में बुधवार को बीएड एवं डीएलएड 2021-23 सत्र के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। इस विदाई समारोह का आयोजन बीएड सत्र 2023-25 प्रथम वर्ष, बीएड सत्र 2022-24 द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड सत्र 2022-24 द्वितीय वर्ष ने किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के सचिव डा. प्रकाश चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ में उन्होंने डीएलएड सत्र 2021-23 के लालसा कुमारी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, सुरुचि को कक्षा उपस्थिति और सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ के लिए काजल कुमारी, छोटू सिंह को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

भागवान प्रासाद शिवनाथ प्रासद बी.एड.कालेज

 इस अवसर पर सर्वप्रथम छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डीएलएड 2022-24 द्वितीय वर्ष की छात्रा वर्षा कुमारी एवं शायमा  बानो ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमित कुमार ने अपने संबोधन में प्रशिशुओं के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर एक जुनून को बरकरार रखना चाहिए व हर काम को अच्छी तरह करने की जिद होनी चाहिए क्योंकि यही जीवन में सफलता की सीढ़ी है।

प्राध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि प्रशिक्षु यहां जो अनुभव उसने लिया, जो सीखा उसका लाभ शिक्षक बन कर वे उसी प्रकार अपने छात्रों को देंगे, जो खुद एक छात्र बन कर इस  महाविद्यालय में पाया।

प्राध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की विदाई कभी नहीं होती हैं। गुरु का दिया हुआ शिक्षा जीवन भर रहता हैं। प्रशिक्षुओं को विदा करते समय उन्हें कुशल शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना किये ।

 कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य व गायन प्रस्तुत किये गए। वहीं माहौल भले ही संगीतमय और मस्ती भरा बनाया गया था, लेकिन विदाई की इस बेला में छात्र- शिक्षकों की आंखें नम थी। लेकिन उल्लास और एक उम्मीद भी थी। शिक्षकों को उम्मीद इस बात की कि उनके छात्र यहां से लौट कर शिक्षा का अलख जगाएंगे और छात्र इस बात से आह्लादित कि प्रशिक्षण पूरी कर अब वे शिक्षक की पात्रता रखते हैं।

celebrated-farewell-party

इस विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को  सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंदा राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जबकि आयोजन में सिमरन कुमारी, वर्षा कुमारी, ज्योति कुमारी,  जैबुन निशा, प्रियंका कुमार(डीएलएड), टुन्नी कुमारी, पूनम कुमारी 2, प्रियंका कुमारी(बीएड), पुष्पांजलि कुमारी, नेहा कुमारी की भी सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के  प्राध्यापक अनूप कुमार कनौजिया, विनोद कुमार, रामचंद्र यादव, मोहम्मद सोहेल अहमद, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी विकास कुमार, संजय शर्मा, रंजन कुमार,आशीष कुमार, अंकित कुमार, उपेंद्र भगत बीएड व डीएलएड के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद थे l

 

सचिव के जन्मदिन पर शिक्षकों ने दी बधाई :

DR. PRAKASH CHANDRA'S BIRTHDAY

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय के सचिव  डा. प्रकाश चंद्रा के जन्मोत्सव पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रांगण में केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई दिया। इस आयोजन में अश्वनी तिवारी, अनिल मंडल, चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट : निशांत राज,   तस्वीरः गोविंदा राज,  आशीष कुमार

इसे भी पढ़े : 👉🏻 संवेदना न्यूरो सायकियेट्रिक रिसर्च सेंटर ने मनाया अपना 27वीं वर्षगांठ

इसे भी पढ़े : 👉🏻 हिंदी दिवस पर जीएनएसयू के कला संकाय ने आयोजित किया हिंदी संवाद

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित