रायपुर में 23 को होगी छत्तीसगढ़ इकाई की प्रांतीय बैठक

कोरिया (छत्तीसगढ़) सोनमाटी प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की प्रांतीय बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर में आगामी 23 सितंबर को आहूत की गई है। जिसमें महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को अभिनंदन पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा।

उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं प्रांतीय मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सोनी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि कोरिया के बाद रायपुर में प्रदेश इकाई की यह दूसरी बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और प्रांतीय सम्मेलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

      23 सितंबर 2023 (शनिवार) को उषा प्राईड बिल्डिंग सेकंड फ्लोर विधानसभा मार्ग,  मोवा रायपुर छत्तीसगढ़ में रणवीर सिंह आहूजा के सौजन्य से समय सुबह 9.00 से 5.00 बजे तक संपन्न होने वाली बैठक में राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में उत्तर भारत के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं पत्रकार मधुकर द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे,  जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष महेश प्रसाद करेंगे और संचालन मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सैनी करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. राम कुमार बेहार,  पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश बिसेन सहित मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार पधार रहे हैं।  इस बैठक में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर,  कोरिया,  एमसीबी, सूरजपुर, जशपुर,  सरगुजा,  सक्ती एवं रायपुर के आसपास के जनपदों के पत्रकार साथी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

(रिपोर्ट : डॉ. भगवान उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश