पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रभा कुमारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने संस्थान के सफाई मित्रों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) कार्ड के लाभ के बारे में बताया। ईएसआई कार्ड से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ किस प्रकार उठाया जाए, इसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि सभी सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरुरत है। संस्थान के स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर
नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…




